अफगानिस्तान : तालिबान ने ईद के मौके पर लागू संघर्षविराम की समाप्ति की घोषणा की

काबुल, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच तीन दिवसीय संघर्षविराम समाप्त होता नजर आ रहा है।

तालिबान ने रविवार रात को अपने लड़ाकों को फिर से हथियार उठाने का आदेश दिया।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार का कहना है कि वह 10 दिनों के लिए एकतरफा संघर्षविराम जारी रखेंगे हालांकि हमला होने पर सुरक्षाबल खुद की रक्षा कर सकते हैं।

संघर्षविराम के दौरान सैनिकों और तालिबान विद्रोहियों के एक-दूसरे को गले लगाने के दृश्य देखे गए थे।

हाालंकि, हिंसा को पूरी तरह खत्म करने में संघर्षविराम असफल रहा।

नांगरहार प्रांत के गवर्नर के कार्यालय के बाहर जलालाबाद में आत्मघाती हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनभर घायल हो गए थे।

अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493