काबुल, 29 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बादशाहखान प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने दो महिला पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। एक सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से कहा, “दो महिला पुलिस अधिकारी दो दिन पहले अर्गो जिले के स्पिन गुल गांव में स्थित अपने घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान ही बुधवार को तालिबान आंतकवादियों ने महिलाओं की सुरक्षाकर्मी के रूप में पहचान होने के बाद उनकी हत्या कर दी।”
dharmpath.com dharmpath