अफगानिस्तान : मुठभेड़ में 21 सैनिकों की मौत, 15 तालिबानी आतंकी ढेर

कला-ए-नौ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों संग मुठभेड़ में 21 अफगान सैनिक व पुलिसकर्मी और 15 आतंकी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय अधिकारी अब्दुल अजीज बेग के हवाले से सोमवार को बताया कि कादिस जिले में रविवार रात सुरक्षा चौकियों पर सशस्त्र आतंकवादियों ने धावा बोल दिया जिसके बाद मुठभेड़ में तीन सैनिक, 11 अफगान स्थानीय पुलिसकर्मी (एएलपी) और 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

सरकार ने 2010 में देश भर के गांवों और जिलों की सुरक्षा में एएलपी/सामुदायिक पुलिस की स्थापना कर रखी है जहां सेना और पुलिस की सीमित मौजूदगी है।

गंदाब जिले में भी इसी तरह की झड़पों में सात एएलपी पुलिसकर्मी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए जबकि आतंकवादियों के पक्ष में भी कई मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493