अफगानिस्तान मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

शबरगान, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जौजान प्रांत में शनिवार को सरकारी सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर हो गए जबकि 10 घायल हो गए।

पुलिस प्रमुख रहमतुल्लाह तुर्किस्तानी ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार तड़के मर्दियान जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी हमला किया। इसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि सात घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा शनिवार को कुशतिपा जिले में तीन और आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493