काबुल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने अगवा किए गए सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने एक महीने पहले गजनी प्रांत से सात नागरिकों का अपहरण किया और अरघंदब जिले में शनिवार रात उन्हें मौत की सजा दी।”
अधिकारी ने कहा, “मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके अपहरण का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath