सूत्रों के अनुसार, अमेरिका का मालवाहक विमान सी-130 गुरुवार देर रात अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर के हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में अमेरिका के पांच सैनिकों की भी जान चली गई है।
गठबंधन सेना के प्रवक्ता टोनी विकमैन के मुताबिक, “इस दुर्घटना के बारे में अभी कोई ताजा जानकारी नहीं मिल पाई है। उचित समय पर अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।”
इस बीच, तालिबान ने विमान को मार गिराने का दावा करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हमारे मुजाहिद्दीन लड़ाकों ने जलालाबाद में अमेरिका के चार इंजन वाले विमान को मार गिराया।”
तालिबान के प्रवक्ता जहीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में गठबंधन सेना के 15 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।
dharmpath.com dharmpath