अफगानिस्तान में आईएस की मौजूदगी

काबुल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) िकमांडर जनरल मुराद अली मुराद ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की देश में मौजूदगी की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा रविवार को जारी रपट के अनुसार, उत्तरी बाख प्रांत के दौरे के दौरान जनरल मुराद ने पुष्टि की कि इराक और सीरिया में महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कब्जा कर चुके आईएस के लड़ाके अफगानिस्तान में मौजूद हैं और देश में अपने केंद्र स्थापित करने के प्रयासों में जुटे हैं।

जनरल मुराद ने कहा, “जाबुल और हेलमंड प्रांतों में नकाबपोश लोग सक्रिय हैं। वे काले झंडे लेकर उत्तरी हिस्सों में भी अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिशों में हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि वे मानवता के लिए खतरा हैं।”

उन्होंने बताया, “हेलमंड और जाबुल प्रांतों में आईएस और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष और मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं।”

ब्रिगेडियर जनरल दौलत वजीरी ने हालांकि अफगानिस्तान में आईएस आतंकवादियों की मौजूदगी से इंकार किया है। उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा बल आतंकवादियों से लोहा लेने में पूरी तरह सक्षम हैं।

वजीरी ने कहा, “हमें आईएस लड़ाकों की मौजूदगी के बारे में सूचनाएं नहीं मिली हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं, जैसे अलकायदा और तालिबान को दिया था।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493