अफगानिस्तान में आईएस नेता के चुनाव को लेकर मतभेद

काबुल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जोजान प्रांत के इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख के हवाई हमले में मारे जाने के बाद से प्रांत में इस आतंकी संगठन के नए प्रमुख के चुनाव को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि कारी हेकमत शुक्रवार को मारा गया था। उसके मरने के बाद से कट्टरपंथी समूह के सदस्य एक नया नेता ढूंढने के लिए आम सहमति तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि हेकमत के समर्थकों ने कारी हबीब रहमान को एक नया नेता घोषित किया था लेकिन दारजाब जिले से आई रिपोर्टों के मुताबिक उज्बेकिस्तानी आतंकियों के साथ ही अन्य आईएस लड़ाकों ने उसके नेतृत्व को चुनौती दी है।

दारजाब अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में आईएस आतंकवादियों का मुख्य गढ़ माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493