अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने किया 47 बस यात्रियों का अपहरण

काबुल, 8 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को हथियारों से लैस अतंकवादियों ने जबरन एक बस में घुस कर 47 यात्रियों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि इन आतंकवादियों ने कुंदुज-तखार प्रांत से जुड़े खान अबाद जिले में एक बस को रोका और 47 यात्रियों का अपहरण कर लिया।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले माह कुंदुज में ही तालिबान आतंकवादियों द्वारा एक बस को अगवा कर लिया गया था, जिसमें 10 से अधिक नागरिकों की जान चली गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493