अफगानिस्तान में आतंकवादी हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 24 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक मीडिया रपट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने शनिवार रात सांगिन जिले में पुलिस चौकियों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई आतंकवादी भी मारे गए।”

हमले के दौरान आठ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को हेल्मंड प्रांत के लश्कर गाह में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए पुलिसकर्मियों में एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493