काबुल, 1 जून (आईएएनएस)। गजनी शहर में बुधवार को हुए एक आत्मघाती बम धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में मारे गए नौ लोगों में चार नागरिक, चार हमलावर और एक पुलिसकर्मी शामिल है।
शहर की एक अदालत में चार आत्मघाती हमलावरों के एक समूह ने हमला किया और उनके तथा सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई। इसके पश्चात हमलावरों ने खुद को बम से उड़ा दिया।
तालिबान के आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath