काबुल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने स्थानीय नेता के वाहन से टकराए खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “हमलावर ने हाजी हयात खान के बम-प्रूफ वाहन के पास अपने विस्फोटक जैकेट को उड़ा लिया, जिसमें दो राहगीर की जान चली गई। हालांकि हाजी हयात इस हमले में बच गए।”
खान प्रांत के कोट जिले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ने वाले समूह की अगुवाई कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया, “घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर है।”
dharmpath.com dharmpath