अफगानिस्तान में एक दिन में 100 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए सैन्य अभियान में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा मंत्रायल ने अपने बयान में कहा कि अफगान बलों द्वारा शनिवार को चलाए गए अभियान में 100 आतंकवादी मारे गए, 35 घायल हुए और एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

बयान में इस अभियान के दौरान अफगानिस्तान सेना के 12 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।

सेना विशेषज्ञों ने देश के 10 प्रांतों में छापे के दौरान सड़क किनारे लगाए गए कुछ बम और बारुदी सुरंगों को भी निष्क्रिय किया।

तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493