काबुल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को हुए एक कार बम हमले में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यह हमला शाह शाहिद इलाके में सैन्य छावनी के नजदीक हुआ। हमले के शिकार सभी लोग आम नागरिक हैं।
dharmpath.com dharmpath