अफगानिस्तान में गोलीबारी, 5 महिला कर्मचारी व ड्राइवर मरे (लीड-2)

काबुल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार शहर में शनिवार को बंदूकधारियों ने एक वाहन पर हमला कर दिया, जिससे हवाईअड्डे में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता समीम खपलवाक ने कहा, “शहर के देह खोजा इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे गोलीबारी हुई। पीड़ित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी उन्हें ले जा रही मिनी बस पर हमला कर दिया गया।”

हमलावर हमले के थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि फरार हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों की ओर इशारा करते हुए ‘शांति और स्थिरता के शत्रुओं’ को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

तालिबान संगठन ने 2001 में खत्म हुए अपने छह साल के शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और महिलाओं को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था।

पिछले दो सालों में विदेशी सैन्य बलों की संख्या में कमी आने के कारण सरकार विरोधी लड़ाकों द्वारा हमले बढ़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493