अफगानिस्तान में जांच चौकी पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की जान गई

काबुल, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में तालिबान आतंकियों ने पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात में जेरेश्क जिले के बेजो इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों के साथ लड़ाई में 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। संघर्ष के बाद सात अन्य पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493