काबुल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में शनिवार को तालिबान आतंकवादियों ने एक जिले पर कब्जा जमा लिया।
जिला कार्यकारी अधिकारी कुदरातुल्ला साफी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “दर्जनभर हथियारबंद आतंकवादियों ने शनिवार सुबह खान अब्द जिले पर कब्जा जमा लिया। जिले के कार्यालय इमारतों के आसपास संघर्ष जारी रहा। सुरक्षाबल हमले को निरस्त करने की कोशिश कर रहे थे।”
यह जिला प्रांतीय राजधानी कुंदुज से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
dharmpath.com dharmpath