काबुल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में आतंकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में तालिबान कमांडर प्रमुख मारा गया। रक्षा अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, रविवार को नावा जिले में ड्रोन हमला किया गया, जिसमें तालिबान कमांडर कारी सलीम मारा गया।”
अधिकारी के अनुसार, कारी सलीम कई दर्जन आतंकवादियों का सरगना था। उस पर प्रांत में कई आत्मघाती हमले करवाने के भी आरोप थे।
dharmpath.com dharmpath