अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सोमवार को सुरक्षा बलों के वाहन पर तालिबान के हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “तालिबान आतंकवादियों ने सुल्तान बाग इलाके में सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हमला किया, जिसमें पकतीका प्रांत के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के उप प्रमुख अब्दुल वहाब तथा तीन अन्य की जान चली गई।”

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान की ओर से जबीउल्ला मजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ इसमें छह लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493