अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर ढेर

काबुल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में शनिवार को तालिबान कमांडर सहित चार आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने गोरियां जिले में उस रास्ते पर घात लगाया था, जिससे तालिबान कमांडर मुल्ला मीर अहमद गुजरने वाला था।”

मुल्ला मीर अहमद पश्चिम अफगानिस्तान में 400 आतंकवादियों का कमांडर था और अक्सर 150 हथियारबंद आतंकवादी दस्ते के साथ कहीं भी आता-जाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493