अफगानिस्तान में तालिबान ने 27 यात्रियों का अपहरण किया

काबुल, 21 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में तालिबान आतंकियों ने मंगलवार को तीन वाहनों को रोक कर कम से कम 27 यात्रियों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने कहा, “सशस्त्र आतंकियों ने गेरेश्क जिले में काबुल-हेरात राजमार्ग पर दो ट्रकों और एक लंबी दूर की बस को रोक लिया। उन्होंने कई यात्रियों को पकड़ लिया और पास के गांवों में ले गए।”

प्रांतीय पुलिस प्रमुख अका नूर केंटोज ने कहा कि उनके जवानों ने बंदियों का पता लगाने और उन्हें मुक्त कराने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

तालिबान के एक कथित प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने कहा कि संगठन ने गेरेश्क जिले में पूछताछ के लिए 27 लोगों को पकड़ा है।

अप्रैल महीने के शुरू से ही अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व में आतंकवाद तेजी से बढ़ा है, जब देश के विभिन्न भागों में आतंकी संगठन ने वार्षिक आक्रामक विद्रोह शुरू किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493