अफगानिस्तान में तेल टैंकर में विस्फोट, 15 मरे

काबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में तेल के एक टैंकर में विस्फोट होने से 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह कहा।

काबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में तेल के एक टैंकर में विस्फोट होने से 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह कहा।

सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी चारिकार में बुधवार रात को घटी जब टैंकर के साथ बंधे एक बम में विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने कहा, “कई घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।”

अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493