काबुल, 4 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार और मध्य उरुगान में रविवार को दो पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए हमले में छह पुलिसकर्मियोंकी मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
एक सुरक्षा सूत्र ने ‘पाजवोक न्यूज’ को गोपनीयता की शर्त पर बताया कि कंधार के हाजी अरब क्षेत्र में शनिवार रात को दो पुलिसकर्मियों ने अपने छह साथियों की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया।
हालांकि गोलीबारी करने के बाद भागने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
वहीं, मध्य उरुगान प्रांत में इसी तरह के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अब्दुल कावी उमारी ने कहा कि यह संघर्ष पुलिसकर्मियों के बीच शनिवार शाम हुआ।
उन्होंने कहा कि इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath