अफगानिस्तान में नाटो का ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त

काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में नाटो के नेतृत्व वाले रेजोल्यूट सपोर्ट (आरएस) गठबंधन बलों का एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में नाटो के नेतृत्व वाले रेजोल्यूट सपोर्ट (आरएस) गठबंधन बलों का एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मानव रहित वायुयान रविवार रात को बगराम वायुसेना अड्डे के निकट बरेक अब इलाक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

काबुल से 50 किमी उत्तर में स्थित बगराम हवाईअड्डा बीते 17 वर्षो से अमेरिका व नाटो के वायुसेना अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493