अफगानिस्तान में न्यायालय पर हमला, 10 मरे

काबुल, 5 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में रविवार को एक अदालत पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

काबुल, 5 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में रविवार को एक अदालत पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेसी एफे के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि पुल-ए-आलम में अदालत पर हुए हमले में मारे गए लोगों में एक अभियोजक और तीन आतंकवादी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

तालिबान आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने कहा कि हमले में कई न्यायाधीश और अभियोजक मारे गए हैं।

तालिबान ने कहा कि यह हमला हाल ही में सरकार द्वारा छह तालिबान आतंकवादियों को सजा-ए-मौत देने के बदले स्वरूप किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493