अफगानिस्तान में प्रांतीय अधिकारी की हत्या

काबुल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी ने कहा, “प्रांतीय प्रशासन के वित्तीय प्रमुख पीर मोहम्मद कुची अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार को रोका और उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

यह हमला सुबह आठ बजे प्रांत की राजधानी मैदान शार के पास गवर्नर हाउस के ठीक बगल में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493