अफगानिस्तान में बम विस्फोट, राहगीर की मौत

काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार शहर में बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, और इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, “विस्फोटक डिवाइस से लैस एक आतंकवादी सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाना चाहता था। वह अपने लक्ष्य तक पहुंचता इसके पहले ही उसकी पहचान हो गई, और इसलिए उसने खुद को उड़ा दिया। इसके परिणामस्वरूप एक राहगीर की मौत हो गई।”

इसमें हमलावर भी मारा गया। कांधार तालिबान आतंकवादियों गढ़ रह चुका है, जो पिछले कुछ वर्षो से आतंकवाद से जूझ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493