अफगानिस्तान में बम विस्फोट में पुलिस अधिकारी की मौत

काबुल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से गुरुवार को एक पुलिस प्रमुख की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के पुलिस प्रमुख नबी जान मुल्लाखिल के हवाले से कहा, “तालिबान आतंकवादियोंने गुरुवार तड़के गेरेश्क जिले के मीरमंदाब इलाके में एक पुलिस नाके पर हमला बोल दिया, जिसके बाद जिला पुलिस प्रमुख मदद के लिए चौकी की तरफ भागे, लेकिन रास्ते में लगे बारूदी सुरंग पर उनकी गाड़ी चढ़ने से उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।”

अधिकारियों के मुताबिक, अफगान सुरक्षा बलों ने लगभग दो महीने पहले गेरेश्क जिला सहित हेलमंद प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें अब तक सैकड़ों आतंकवादी मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493