काबुल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व में स्थित कुंदुज प्रांत में बुधवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, घटना कुंदुज प्रांत में इमाम साहिब जिले की है।
जिले के गवर्नर इमामुद्दीन कुरैशी ने बताया, “सुबह करीब 10 बजे एक पुल के नीचे आतंकवादियों द्वारा लगाए गए बारूद में विस्फोट हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।”
उन्होंने विस्फोट का आरोप तालिबान आतंवादियों पर लगाया।
dharmpath.com dharmpath