काबुल, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में रविवार को एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, “हेरात प्रांत से काबुल की ओर जा रही बस गुलशन जिले में एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई।”
इस बस में 57 लोग सवार थे।
पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath