अफगानिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ में 11 मरे

मायामना (अफगानिस्तान), 30 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फरयाब, जावजजान और सारी पुल प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

फरयाब प्रांत की सरकार के प्रवक्ता जावेद बिदर ने संवाददाताओं से कहा कि आठ लोग मायामना सहित प्रांत के विभिन्न हिस्सों में मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि हजारों एकड़ खेती की भूमि बह गई है और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं, क्योंकि उनके घर बाढ़ में नष्ट हो गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा सारी पुल और पड़ोसी जावजान प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान हजारों एकड़ जमीन और दोनों प्रांतों में सैकड़ों बगीचे नष्ट हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493