अफगानिस्तान में मधुमेह से सलाना 19700 मौतें

काबुल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हर साल 19,700 से अधिक लोगों की मधुमेह के कारण मौत हो जाती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, कमरुद्दीन हाफिज ने कहा, “2012 इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के निष्कर्षो से पता चलता है कि अफगानिस्तान में हर साल मधुमेह ग्रस्त 849,000 लोगों में से 19,773 लोगों की मौत हो जाती है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाफिज ने कहा कि मंत्रालय गैर-संचारी रोगों के कारणों को खोजने, निदान और उपचार के लिए लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के प्रयास कर रहा है।

वहीं एक दिन पहले, मंगलवार को देश में विश्व मधुमेह दिवस लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और बीमारी दर घटाने के विषय के साथ मनाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493