अफगानिस्तान में मारा गया तालिबान का खास कमांडर

काबुल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में तालिबान का एक खास कमांडर और उसके चार सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

प्रांत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “तालिबान का प्रमुख कमांडर मुल्ला खरुल्ला बुधवार देर रात को कला ए-जल जिले में अपने ठिकाने पर हुए एक ड्रोन हमले में मारा गया है। साथ ही उसके चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।”

अधिकारी ने कहा, “खरुल्ला पिछले कई वर्षो से तालिबान का कमांडर था और उसकी मौत कुंदुज और पड़ोसी तखर और बघलान प्रांतों के तालिबान लड़ाकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493