अफगानिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित

काबुल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने रविवार को तालिबान हमले में मारे गए 138 सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। यह हमला सुरक्षा बलों के खिलाफ हुए हमलों में से एक है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को बल्ख प्रांत में सैन्य अड्डे पर सेना की वर्दीधारी 10 आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिनमें से दो आत्मघाती आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया, जबकि बाकी लड़ाई लड़ते हुए मारे गए।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि मरने वाला हर सैनिक नायक है।

उन्होंने हमले में घायल 67 सैनिकों से मुलाकात करने के लिए शनिवार को बल्ख की यात्रा भी की।

गनी ने कहा कि अफगानिस्तान नाजुक दौर से गुजर रहा है। जो कुछ हो रहा है, वह आंतरिक मामला नहीं, बल्कि आतंकवादी समूहों का अंतर्राष्ट्रीय अभियान है। ये देश को अस्थिर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने तालिबान से लोगों को मारने के बजाय बातचीत शुरू करने का आग्रह किया।

अमेरिकी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच अफगान सुरक्षा बल के 6,785 सदस्य मारे गए थे और 11,777 घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493