काबुल, 22 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में मंगलवार को विस्फोटकों से लदे एक वाहन में विस्फोट होने से 16 लोगों की मौत हो गई।
‘अरियाना’ न्यूज की रपट के अनुसार, प्रांत के गवर्नर तूरयालाई वेसा ने कहा कि कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और 38 घायल हैं।
वेसा ने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath