अफगानिस्तान में विस्फोट, 3 मरे

काबुल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

खामा प्रेस की रपट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आत्मघाती हमला मकरूरियां इलाके में अब्दुल हक चौराहे पर हुआ।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आत्मघाती हमलावार ने विस्फोटकों से भरा वाहन विदेशियों को ले जा रहे एक वाहन से टकरा दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मायर ने कहा कि तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच महिलाओं सहित 18 लोग घायल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493