अफगानिस्तान में विस्फोट, नाटो सैनिक समेत 3 की मौत

काबुल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार देर शाम हुए विस्फोट में नाटो के नेतृत्व वाले रिजॉल्यूट सपोर्ट के एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

गठबंधन सेना ने शुक्रवार को बताया कि यह आत्मघाती बम विस्फोट था और यहां अफगान-गठबंधन सेना के संयुक्त गश्ती दल को निशाना बनाकर किया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुनसार, एक शख्स ने काबुल के पास पुलिस स्टेशन के नजदीक अपने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर लिया।

गठबंधन सेना के अनुसार, पांच विदेशी सैनिकों और एक अनुवादक सहित छह लोग इस विस्फोट में घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

अभी तक किसी भी आतंकी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493