काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक शिक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में तीन अन्य शिक्षा अधिकारी घायल हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के राज्यपाल आमिर शाह के हवाले से बताया है कि दौलत अबाद जिले के शिक्षा विभाग प्रमुख नूरुल्लाह नूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन अन्य अधिकारी घायल हैं।
वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
dharmpath.com dharmpath