प्रांत के गवर्नर वहीदुल्ला कलिमजाई ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुनार जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 आतंकवादी मारे गए, जिनमें तालिबान का शीर्ष कमांडर शीर मलांग भी शामिल है।
वहीदुल्ला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शीर मलांग के नेतृत्व में आतंकवादियों ने डनगाम, वातापोर और सरकानो जिलों में सैन्य चौकियों पर कई हमले किए। सोमवार सुबह आतंकवादियों ने असदाबाद के बाहरी इलाके में भी हमला किया, लेकिन शीर मलांग सहित कई आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शेष आतंकवादी भाग गए।
इस अभियान के दौरान 40 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य घायल हुए हो गए। दो आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा गया है।
dharmpath.com dharmpath