अफगानिस्तान में सुरंग में विस्फोट, 2 मरे

काबुल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी खोस्त शहर में बुधवार को सड़क किनारे लगा कर रखे गए एक बम के फटने से कम से कम दो व्यक्ति मारे गए और सात अन्य घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद मबारिज जदरान ने कहा, “आतंकवादियों ने बारूदी सुरंग बिछाई हुई थी, जिसकी चपेट में हबीव खान तालीवाल का वाहन आ गया। हबीव खान प्रांतीय परिषद के सदस्य हैं। घटना अपराह्न् 2.15 की है। इसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि हबीव खान बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके तीन अंगरक्षक घायल हो गए।

अधिक जानकारी उपलब्ध कराए बिना अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493