अफगानिस्तान में सेना ने 47 आतंकियों को मार गिराया

काबुल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पिछले 24 घंटों में कम से कम 47 आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को फारयाब प्रांत के ख्वाजा सब्जपोश जिले में 25 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया और उनके गढ़ पर कब्जा कर लिया।

इस दौरान सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में कुख्यात मवलफी यूसुफ और मुल्ला यार मोहम्मद सहित तालिबान के चार ग्रुप कमांडर मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ घंटों पहले खत्म हुए अभियान में 23 अन्य आतंकवादियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

गजनी प्रांत के अंदार और देयाक जिलों में चलाए गए अन्य तालिबान विरोधी अभियानों में सेना ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया।

प्रांतीय प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने बताया कि सेना ने इसी तरह अचिन और हासका मिंडा जिलों में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान के दौरान 13 आतंकवादियों को मार गिराया और कई अन्य आतंकवादियों को घायल कर दिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वजीरी ने कहा कि सरकारी सेना सर्दियों के मौसम में आतंकवादियों को कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ आगे भी सैन्य अभियान जारी रखेगी। अफगानिस्तान में बसंत और गर्मी के मौसम को संघर्ष का मौसम कहा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493