काबुल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सुरक्षबलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान सफाया अभियान चलाकर 44 आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा कि देश के वरदक, कंधार, हेलमंड और बगलान प्रांतों में चलाए गए सफाया अभियान में कुल 27 आतंकवादी घायल हुए और एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
बयान में इसी सफाया अभियान के दौरान तीन सैन्य कर्मियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई।
अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने उथल-पुथल वाले प्रांतों में आतंकवादियों के खिलाफ सफाया अभियान तेज कर दिया है। तालिबान ने इस सैन्य अभियान का जवाब बम विस्फोट व सशस्त्र हमलों से दिया।
कुनर प्रांत में शनिवार को सड़क किनारे लगाए गए एक बम की चपेट में आने से जिला पुलिस प्रमुख सहित चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath