काबुल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी कलात के बाहर आतंकियों के गुप्त ठिकानों पर सेना के हवाई हमलों में तालिबान के दो वरिष्ठ कमांडर ढेर हो गए।
यह जानकारी प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद मुस्तफा मायर ने दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका की अगुवाई में गठबंधन सैन्य बल द्वारा अमकी इलाके में तालिबान के गुप्त ठिकानों पर शुक्रवार को किए गए हमले में तालीबानी कमांडर मुल्ला असद और मुल्ला सांगरी मौके पर ही ढेर हो गए और कुछ अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि मायर ने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
तालिबानी आतंकवािदयों ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath