काबुल, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में बीते 24 घंटों में किए गए हवाई हमलों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 13 आतंकवादी ढेर हो गए।
पूर्वी क्षेत्र में तैनात सिलाब 201 कॉर्प्स द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये हवाई हमले नांगरहर प्रांत के अचिन और देहबाला जिलों में आईएस के ठिकानों पर किए गए जिसमें दो और आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath