अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में चरमपंथियों के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान में एक ही दिन में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, “अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एएनएसएफ) ने नांगरहर, कपिसा, गजनी, पकटिया, कंधार, उरुजगन, बडगिस, ताखर और हेलमंड प्रांतों में चरमपंथियों का सफाया करने के लिए एक ही दिन में कई अभियान चलाए, जिसमें छह हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। सात अन्य आतंकवादियों को एएनएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।”

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से हथियार बरामद कर उन्हें जब्त कर लिए हैं। हालांकि इन अभियानों में तीन सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी।

शुक्रवार को कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब सुरक्षा चौकी के नजदीक आतंकवादियों के हमलों का जवाब देते हुए अफगानी सेना ने चार अन्य आतंकवादियों को मार गिरया, जबकि तीन आतंकवादी घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493