काबुल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी तखार प्रांत में तालिबानी आतंकियों के हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया और 10 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
टोलो न्यूज ने एक सैन्य अफसर के हवाले से कहा कि शनिवार आधी रात को कई आतंकियों ने दरकाद में हमला किया।
अफसर ने बताया कि तजाकिस्तान की सीमा से लगे इस इलाके में हुए हमले में तीन पुलिस कर्मियों के साथ नौ आतंकवादी घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath