अफगानिस्तान में 13 आतंकवादी ढेर

काबुल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं।

काबुल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को गजनी प्रांत के आंदर जिले में अफगान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में नौ तलिबानी आतंकवादी मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हुए।

वहीं, शुक्रवार को ही नंगरहार प्रांत के खोग्यानी जिले में अफगान वायु सेना की अगुवाई में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में चार आतंकवादी मारे गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493