काबुल, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सरी पुल प्रांत में 17 नागरिकों को अगवा कर लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “हथियारबंद लोगों ने बुधवार देर रात सरी पुल को बलखाब जिले से जोड़ने वाली सड़क पर दो मिनी बसों और एक ट्रक को रोका। हमलावर यात्रियों को एक अज्ञात स्थान पर ले गए।”
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल और स्थानीय नेता अगवा किए गए लोगों की सुरक्षित रिहाई को लेकर प्रयत्नशील हैं।
dharmpath.com dharmpath