काबुल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत में करीब 20 आतंकवादियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने कहा, “मावलावी इकरामुदिन के नेतृत्व में तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार को फैजाबाद में पुलिस के सामने अपने हथियार रख दिए।”
राघिस्तान जिले में तालिबानी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चले कड़े संघर्ष के बाद यह आत्मसमर्पण कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath