अफगानिस्तान में 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया

काबुल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बादगीस प्रांत में रविवार को प्रमुख तालिबानी कमांडर सहित 50 आतंकवादियों ने अफगान अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया,”तालिबान के एक प्रमुख कमांडर मुल्लाह तूफान के साथ कुल 50 तालिबानी विद्रोहियों ने आज कदिस जिले में अपने हथियार सुपुर्द कर दिए और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।”

मुल्लाह तूफान ने पिछले कुछ सालों में कदिस में 300 लड़ाकों को कमांड किया।

उसका आत्मसमर्पण प्रांत और आसपास के इलाकों में तालिबान के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493